सोरों में मामूली कहासुनी में दो समुदाय भिड़े हुई फायरिंग 5 घायल दो गिरफ्तार रायफल रिवॉल्वर बरामद

सोरों में गाड़ी खड़ी करने को लेके गाली-गलौज के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत, चली गोलियां — पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर

 

सोरों सीएचसी में घायल 
घटना स्थल पर पुलिस 

कासगंज।कासगंज जनपद के सोरों कस्बा स्थित लहरा रोड पर गुरुवार शाम भैया दूज को दो पक्षों के बीच गाड़ी खड़ी बैंक करते समय बाईक से टक्कर के दौरान हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई, जिसके बाद फायरिंग होने लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।  सोरों लहरा रोड पर गुरुवार शाम को कार बैंक करते समय दो समुदायों में झगड़ा हो गया ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। दहशत में बाजार बंद हो गया। दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। दो समुदायों में विवाद की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सीओ सिटी, पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दबिश देकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया उनसे राइफल और रिवॉल्वर बरामद की गई। थाना क्षेत्र सोरों लहरा रोड पर रियाज का मेडिकल स्टोर है।उनका बेटा मुकीस अहमद देर शाम कार बैंक कर रहा था।उसकी कार मनोज की बाइक से टकरा गई इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।मामले को लेकर मुकिश ने थाने में मनोज आदि के खिलाफ तहरीर दी।वह थाने से वापस लौटा तो विवाद और बढ़ गया। दोनों और से काफी संख्या में लोग जमा हो गए।गाली गलौज के बाद मारपीट शुरु हो गई।इसके बाद बाजार में दहशत फैल गई।आसपास की दुकानों के शटर गिरने लगे ।सड़क पर भगदड़ मच गई।इसके बाद दोनों समुदाय में टकराव बढ़ता चला गया।दोनों समुदाय में कई राउंड फायरिंग हुई जिसके वीडियो लोगों ने बना लिए घटना वीडियो वायरल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थित संभाली भीड़ को खदेड़ा।

मारपीट में ये पांच लोग हुए घायल! मारपीट पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में रियाज अहमद पुत्र गुंदू खां, मुकीश अहमद पुत्र रियाज अहमद, शहजान पुत्र सिराज अहमद, मौज्जिम पुत्र मुख्तयार, एवं वीरपाल सिंह बघेल शामिल हैं। सभी को सोरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां से एक युवक रियाज अहमद को  गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि दोनों ओर से तहरीर मिली है फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को असहले के साथ गिरफ्तार किया है घायलों को उपचार को भेजा गया है मौके पर फोर्स ओर पीएसी तैनात है।

 

#Kasganj #Soron #Firing #CrimeNews #UPPolice

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *