सोरों-बदायूं मार्ग पर सड़क हादसा, चार लोग घायल

सोरों-बदायूं मार्ग पर सड़क हादसा, चार लोग घायल

कासगंज,थाना सोरों क्षेत्र के अंतर्गत सोरों-बदायूं मार्ग पर ग्राम तुमरिया के पास शनिवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। जयपुर (राजस्थान) से आ रही बलेनो कार (RJ 45 CK 0867) की सामने से आ रहे ट्रक (UP 75 M 4306) से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जबकि दो लोग सुरक्षित बच गए।

घायलों में मंजू गुप्ता (71 वर्ष) को चेहरे पर चोट, मंजू गुप्ता (55 वर्ष) को पैर में चोट तथा हनुमान चौधरी (42 वर्ष) को पैर व चेहरे पर चोट आई है।
सभी घायलों को तत्काल सीएचसी सोरों में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।

सूचना पर सोरों कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और राहत कार्य कराया।
उन्होंने बताया कि, “ग्राम तुमरिया के पास ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत पहुँची। चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। यातायात सामान्य कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।”समय पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *