वराह जन सेवा दिव्यांग समिति सोरों ने मंडल स्तरीय दिव्यांग जन दीपावली मेले में की सहभागिता

कासगंज। श्री वराह जन सेवा दिव्यांग समिति, सोरों शूकर क्षेत्र कासगंज ने शासन द्वारा आयोजित मंडल स्तरीय दिव्यांग जन दीपावली मेला 2025 में सहभागिता की। समिति की ओर से राजीव कुमार निवासी तुमरिया, सोरों तथा बृजपाल निवासी मानपुर नगरिया, सोरों को प्रतिभाग हेतु नामित किया गया, जिन्होंने अलीगढ़ मंडल, अलीगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लिया।
मेले का आयोजन सौभाग्य मंडप, लक्ष्मी चौक, निकट किशनपुर तिराहा, अलीगढ़ में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हस्तनिर्मित वस्तुओं के उत्पादन, प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन प्रदान करना था।
कार्यक्रम में दिव्यांगजन एवं विभिन्न संस्थाओं ने प्रतिभाग करते हुए अपने स्टॉल लगाए, जिनमें हस्तनिर्मित लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, मिट्टी के दीये, सजावट का सामान, चित्रकला, जूट उत्पाद, मोमबत्तियां, अगरबत्तियां आदि वस्तुओं की प्रदर्शनी और बिक्री की गई।
इस अवसर पर समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे मेले न केवल दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित भी करते हैं।
#कासगंज #सोरों #दिव्यांगजनदीपावलिमेला #अलीगढ़मंडल #श्रीवराहजनसेवादिव्यांगसमिति #स्वरोजगार #हस्तनिर्मितउत्पाद
Author: Soron Live 24

