ई-रिक्शा से बच्चों का स्कूल आना-जाना अब पूरी तरह प्रतिबंधित — बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किए सख्त निर्देश

ई-रिक्शा से बच्चों का स्कूल आना-जाना अब पूरी तरह प्रतिबंधित — बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जारी किए सख्त निर्देश

कासगंज।जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बड़ा निर्णय लिया है। अब किसी भी विद्यालय में ई-रिक्शा से बच्चों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशों के क्रम में जारी किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि बच्चों को सुरक्षित बंद बॉडी वाली कैब या स्कूल बसों से ही लाया और ले जाया जाए। साथ ही विद्यालयी वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने के भी कड़े निर्देश दिए गए हैं।

उप संभागीय परिवहन अधिकारी आर.पी. मिश्र ने बताया कि छोटे बच्चों को ई-रिक्शा से ले जाने पर दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है। इसलिए केवल क्षमता के अनुरूप बंद वाहनों का ही प्रयोग किया जाए।

निर्देशों के अनुसार, स्कूल बसों के पिछले हिस्से में मालिक और विद्यालय का फोन नंबर अंकित करना अनिवार्य होगा, ताकि आकस्मिक स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सके। इसके अलावा, विद्यालय प्रबंधन को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वाहन चालक नशे का सेवन न करता हो और सभी नियमों का पालन करे

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *