मिशन शक्ति टीम का सराहनीय कदम — डेंगू-मलेरिया से पीड़ित गांव में लगवाया स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने की प्रशंसा

मिशन शक्ति टीम का सराहनीय कदम — डेंगू-मलेरिया से पीड़ित गांव में लगवाया स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने की प्रशंसा

 

कासगंज। (सचिन उपाध्याय)सोरों थाना क्षेत्र के ग्राम भदपुरा में मिशन शक्ति टीम का सराहनीय मानवीय प्रयास सामने आया है। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जब टीम को जानकारी मिली कि गांव में पिछले एक माह से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैल रही हैं, तो टीम ने तत्काल प्रभाव से चिकित्सा विभाग से संपर्क कर स्वास्थ्य शिविर लगवाया।

पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं मिशन शक्ति नोडल अधिकारी सुशील कुमार गंगाप्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कदम उठाया गया।

प्रभारी निरीक्षक थाना सोरों जगदीश चन्द्र एवं मिशन शक्ति टीम ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई। तत्पश्चात सीएचसी सोरों से चिकित्सकों की टीम — डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. दीपाली, आईटी संजय सिंह एवं फार्मासिस्ट साहिल — को गांव भेजा गया।

चिकित्सकों ने गांव में कैंप लगाकर मलेरिया, टाइफाइड व डेंगू की जांच की तथा रोगग्रस्त लोगों को औषधियां वितरित कीं। साथ ही एसडीएम सदर संजीव कुमार ने डीपीआरओ कासगंज को निर्देश दिए कि गांव के तालाब में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए और फॉगिंग मशीन से दवा का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए।

मिशन शक्ति टीम की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की ग्रामवासियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने न केवल सुरक्षा बल्कि जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *