त्योहारों को लेकर सोरों पुलिस अलर्ट — एएसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

त्योहारों को लेकर सोरों पुलिस अलर्ट — एएसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

 

कासगंज(सचिन उपाध्याय)आगामी दीपावली, छठ पूजा सहित अन्य त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए तीर्थनगरी सोरों में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री सुशील कुमार गंगाप्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान के नेतृत्व में कस्बा सोरों में पैदल गश्त की गई।

गश्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोरों मय पुलिस फोर्स मौजूद रहे। अधिकारियों ने कस्बे के मुख्य बाजार, धार्मिक स्थल, बस स्टैंड, सब्जी मंडी सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सख्त निगरानी और सतर्कता के निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा गश्त को और प्रभावी बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान ने स्थानीय नागरिकों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन के साथ है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दी जाए।

गश्त में मौजूद अधिकारी व जवान एएसपी सुशील कुमार गंगाप्रसाद ,सीओ नगर आंचल चौहान ,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोरों जगदीश चंद्र पुलिस बल के अन्य अधिकारी व जवान।

सोरों में पुलिस की इस सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। प्रशासन की ओर से त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *