टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

संगठन के पदाधिकारियों ने सेवारत शिक्षकों पर टीईटी को बताया अनुचित

कासगंज।अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडे ने निर्देश पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में मंगलवार से शिक्षकों का हस्ताक्षर अभियान शुरू हो गया। इससे पूर्व हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध के द्वितीय चरण का बुधवार को समापन हुआ। अंतिम दिन पूरे जनपद में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। तीसरे चरण के अभियान के अंतर्गत सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर शिक्षक एकत्र होकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के जिला महामंत्री मुनेश राजपूत ने बताया कि यह हस्ताक्षरित ज्ञापन सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भेजा जाएगा। बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पटियाली, अमांपुर एवं कासगंज में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने एकत्रित होकर टीईटी के विरोध में ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने बताया कि पूर्व से नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य करना न्यायसंगत नहीं है। संगठन का पुरजोर प्रयास है कि इस आदेश पर पुनर्विचार कर शिक्षकों के हित में कोर्ट द्वारा राहत भरा आदेश प्राप्त हो। जिला मीडिया प्रभारी दीपक मिश्र ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार यह हस्ताक्षर अभियान सभी ब्लॉक में पूर्ण होने तक निरंतर चलाया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष अंकित पुंढीर ने सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में एकजुट होकर अभियान में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर प्रदीप यादव ब्लॉक अध्यक्ष पटियाली, राजबहादुर, रमेश बाबू, राजेश द्विवेदी, अर्चना राठौर, मंजू रानी, राजीव मिश्र, शिव कुमार, आशीष पटेरिया, विनीत पांडे, राजीव कुमार, अश्विनी लोधी, अंकित द्विवेदी, सचिन वार्ष्णेय, राजेश श्रीवास्तव, गौरव देव सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *