चार धाम व चारों ज्योतिर्लिंग की पदयात्रा कर तीर्थनगरी सोरों पहुँचे श्रद्धालु अनिल सिंह

चार धाम व चारों ज्योतिर्लिंग की पदयात्रा कर तीर्थनगरी सोरों पहुँचे श्रद्धालु अनिल सिंह

 

oplus_1056
गंगा माता मंदिर दर्शन करते अनिल सिंह

कासगंज।( सचिन उपाध्याय)यूपी कासगंज जनपद की पवित्र तीर्थनगरी सोरों शूकरक्षेत्र में आज मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्राम अबुआ ढाना निवासी श्रद्धालु अनिल सिंह पैदल यात्रा करते हुए पहुंचे। अनिल सिंह ने बताया कि वे अब तक 205 दिनों की पदयात्रा कर चुके हैं और अब तक चारों धाम व चारों ज्योतिर्लिंग सहित कई प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कर चुके हैं।

अनिल सिंह ने बताया कि उन्होंने 18 मार्च 2025 को अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर यात्रा की शुरुआत की थी। यात्रा के दौरान उन्होंने उज्जैन महाकाल, गुजरात के सोमनाथ, द्वारका, नागेश्वर, वैष्णो देवी, अमरनाथ, उत्तराखंड के चारों धाम, हरिद्वार व वृंदावन में दर्शन किए हैं।

कंधे पर तिरंगा और भगवा ध्वज लिए अनिल सिंह प्रतिदिन लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करते हैं। तीर्थनगरी सोरों में उन्होंने भगवान वराह व मां गंगा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यहां से वे अपनी यात्रा को आगे अयोध्या धाम तक जारी रखेंगे। श्रद्धा, आस्था और देशभक्ति का अद्भुत संगम बनी अनिल सिंह की यह पदयात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *