सोरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया सामूहिक खीर भोज किया

सोरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया सामूहिक खीर भोज किया 

 

संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में स्वयंसेवकों ने किया सेवा व सहयोग

कासगंज। (सचिन उपाध्याय/ रवि श्रोतीय) जनपद के तीर्थ नगरी सोरों में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज परिसर में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया सामूहिक खीर भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कालीचरण माफीदार ने की।

शरद पूर्णिमा पर आरएसएस का खीर भोज – परंपरा और भावना

शरद पूर्णिमा को आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ रात्रि माना जाता है। इसी दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं से युक्त होता है और अमृत बरसाता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस रात्रि को “खीर भोज” के रूप में सेवा और समरसता का प्रतीक मानकर मनाता है। खीर का प्रसाद सभी स्वयंसेवकों एवं समाज के लोगों में बाँटकर संघ एकता, परोपकार और संस्कार की भावना को पुष्ट करता है।

 

इस अवसर पर एन.पी. सिंह हल्दीया, शिवांशु दुबे, अमित अग्रवाल, जयकिशन तिवारी, अभिषेक वशिष्ठ, केशव महेरे, सतीश चौधरी, संजय सक्सेना, सत्यम चतुर्वेदी, दीपक पाराशर, कपिल अग्रवाल, जय सिंह भारत निर्भय, गंगा विष्णु माफीदार माधव उपाध्याय आदित्य काकोरिया , रामेश्वर दयाल महेरे आकाश महेरे,जय सिंह सभासद, गोविंद तिवारी, हेमंत त्रिगुणायत नीरज रावत, गोविंद महेरे, विकास निर्भय, राजेंद्र मौर्य राजेंद्र तिवारी, अरविंद तिवारी, कृष्ण कांत वशिष्ठ, अनुज गिरी,सहित अनेक स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *