कादरगंज रोड से राम छितौनी तक की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, मरम्मत की मांग तेज

कादरगंज रोड से राम छितौनी तक की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, मरम्मत की मांग तेज

कासगंज।कादरगंज रोड से बंबा होते हुए राम छितौनी तक जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढों के कारण आमजन का आवागमन कठिन हो गया है। यह मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है और रोजाना सैकड़ों किसान, मजदूर और व्यापारी इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि यह सड़क वर्षों से बदहाल पड़ी है, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही के चलते अब तक मरम्मत नहीं हो पाई है। बरसात के दिनों में गड्ढों और कीचड़ के कारण यह मार्ग जानलेवा बन जाता है।

उन्होंने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि इस सड़क का तुरंत सर्वे कराया जाए और मरम्मत कार्य शुरू किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *