एकादशी पर शूकर क्षेत्र धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था वराह नगरी में गूंजे जयकारे, पंच कोशी परिक्रमा में उमड़ा जनसैलाब

एकादशी पर शूकर क्षेत्र धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था
वराह नगरी में गूंजे जयकारे, पंच कोशी परिक्रमा में उमड़ा जनसैलाब

 

सोरों (कासगंज),पावन पाप कुंशा एकादशी के अवसर पर शूकर क्षेत्र धाम सोरों जी में शनिवार को पंचकोशी परिक्रमा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। परंपरा के अनुसार हजारों श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी गंगा जी में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान वराह की पूजा-अर्चना करने के बाद पंचकोशी परिक्रमा प्रारंभ की।

सुबह 8 बजे शूकर क्षेत्र समाज सेवा समिति संयोजक एवं ब्राह्मण कल्याण सभा संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडेय के नेतृत्व में परिक्रमा आरंभ हुई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद सूर्यकुंड, दूधेश्वर, साध्वी रत्नावली समाधि स्थल, बटुक भैरव मंदिर, जयदेवी पीठ, सीताराम मंदिर, ग्राम देवी मंदिर, तुलसीदास जन्मस्थान मंदिर, 84 घंटे वाली माँ, शेडू नगरा, बाक्षरू महाराज, सीता रसोई, ममता देवी भवन, सिंगल वाले महाराज, करुआ देव महाराज, बनखंडेश्वर महादेव, भागीरथ गुफा, कपिल मुनि आश्रम, चैतन्य महाप्रभु की बैठक, काला गोरा भैरव बाबा मंदिर होते हुए अंत में भगवान वराह मंदिर पहुँचकर परिक्रमा का समापन किया।

पूरी परिक्रमा के दौरान भक्तजन “ॐ जय गंगे, ॐ जय वराह” का संकीर्तन करते हुए झूमते रहे। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जलपान की व्यवस्थाएँ की गईं। समिति सह संयोजक भोजराज सिंह, श्याम किशोर वर्मा, सीता रसोई पर रामदर्शन महेरे, नीरज तिवारी, पूरन श्रीवास्तव मुस्कान, ओमप्रकाश मौर्य अध्यापक व सहयोगियों, ममता देवी भवन पर सुनील तिवारी, दीपक भारद्वाज आदि ने प्रसादी वितरण में सहयोग किया।

शरद कुमार पांडेय ने बताया कि “पापाकुंशा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति और पापों से मुक्ति दिलाने वाला है। पंचकोशी परिक्रमा करने से भक्तों को पुण्य, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।”

इस अवसर पर प्रवीण कुमार द्विवेदी, अशोक कुमार पांडे, शशांक दीक्षित, गिरिजा शंकर पाठक, शैलेश यादव, राजू कन्हैया लाल, मंगल सिंह, राजकुमार गौड़, शैलेंद्र यादव पटियाली, वीरेंद्र सिंह, गीतम सिंह, बदन सिंह, जगदीश तिवारी, हरीश बाबू, सतीश चन्द्र दरुआपुर, प्रदीप उपाध्याय, प्रेमपाल ग्राम पचों सिकंदराराऊ, चोब सिंह उर्फ छोटेलाल ग्राम बिरायमपुर, मोहनपुरा ईश्वरी प्रसाद, राधेमोहन झा, रामनिवास डोराई, राधाकृष्ण विजय, राजेंद्र मंडल, नरेश सरकार, अधीर मंडल सहित बदायूं, विसौली, दरुआपुर, आवला, एटा, कासगंज, नगला खंजी, प्रहलादपुर, भिटौना, ग्राम डोरई, नगला चिंती, सूखा नगरा, सहावर, गुंद्रागंज, पटियाली, फिरोजाबाद समेत विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *