दशहरा पर्व रावण–कुंभकरण के पुतले सिसक सिसक कर जले, गूंजे “जय श्रीराम” के नारे

सोरों में धूमधाम से मना दशहरा पर्व
रावण–कुंभकरण के पुतले सिसक सिसक कर जले, गूंजे “जय श्रीराम” के नारे।

जलता हुआ रावण कुंभकरण का पुतला 

राम रावण युद्ध
सुलोचना सती का मंचन 
रावण दहन देखती पुलिस

 

कासगंज। (सचिन उपाध्याय/रवि श्रोतीय) जिले की तीर्थनगरी सोरों शूकर क्षेत्र में विजय दशमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन में सुलोचना सती की कथा के पश्चात राम–रावण युद्ध का जीवंत चित्रण किया गया।

युद्ध प्रसंग में प्रभु श्रीराम द्वारा रावण वध के उपरांत दोनों के पुतलों का दहन किया गया। जैसे ही पुतले सिसक सिसक कर जेल, पूरा मैदान “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा। इस बार बारिश होने के कारण रावण और कुंभकरण का पुतला गीला हो गया इसलिए पुतला पूरी तरीके से नहीं जल सका।।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामेश्वर दयाल महेरे ने दशहरा का फीता काट कर शुभारंभ किया।

पुतला दहन के बाद एक भव्य दशहरा शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। मेला मैदान व आसपास के क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की थी। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात दिखे और कार्यक्रम शांति व अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारी ने रामलीला कमेटी के सदस्यों के अलावा तीर्थ नगरी के पत्रकारों को भी प्रदीप चिन्ह और माला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में रामलीला कमेटी अध्यक्ष सौरभ पचौरी, महामंत्री मनीष शर्मा, अंशुल दुबे, गंगा भक्त राजीव बरवरिया, शिव शंकर बरवारिया, सौरभ दीक्षित, कमल में चौधरी, मूलचंद तिवारी, राघव बरवरिया, आकाश तिवारी,आकाश महेरे,आदित्य काकोरिया ,प्रवीण गुप्ता,संजय चौधरी,राम गोविंद महेरे,बटुक गुरु,विशाल पाठक ,सचिन चौधरी, हिमांशु चौधरी,नितेश मेधावी,मोहित तिवारी हेमंत त्रिगुणायत, मुकेश कुमार महेरे,राम दर्शन महेरे,समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।

✅????????

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *