तीर्थनगरी सोरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 500 स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा

तीर्थनगरी सोरों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर 500 स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा

 

 

oplus_1024

कासगंज/सोरों। (सचिन उपाध्याय/रवि श्रोतीय)तीर्थनगरी सोरों सूकर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 500 स्वयंसेवकों ने कतारबद्ध होकर अनुशासन और एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ के दौरान भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया पुष्प अर्पित किए गए भागवत ध्वज फहराया गया। वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया।

पथ संचलन का शुभारंभ संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, कासगंज गेट से हुआ। संघ के कार्यकर्ता परंपरागत वेशभूषा—सफेद टी-शर्ट, खाकी पैंट, काली टोपी, काले जूते और हाथों में दंड लेकर कदमताल करते हुए आगे बढ़े। संचलन के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर संघ के जिला सह कार्यवाह शिवांशु दुबे ने कहा कि “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्ष पूरे कर रहा है। यह पथ संचलन संगठन की अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना का प्रतीक है। संघ का उद्देश्य समाज में संगठन, एकता और सकारात्मक बदलाव लाना है।”

वहीं नगर सर संघ चालक डॉक्टर एन पी सिंह हल्दिया ने कहा कि “संगठन का हर स्वयंसेवक राष्ट्र की सेवा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित है। इस पथ संचलन के माध्यम से हम समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि एकता और अनुशासन ही राष्ट्र की शक्ति का आधार हैं।”

कार्यक्रम में जयकिशन तिवारी, अभिषेक वशिष्ठ, डॉ. एन.पी. सिंह हल्दिया, आदित्य काकोरिया, विशाल राहुल पाठक, अंकुर पाराशर, शरद पांडे, मयूरेश दुबे, गुरु दत्त निर्भय, श्रीकांत तिवारी, केशव महेरे, राधाकृष्ण दीक्षित, दीपक पाराशर, शिवजी बैंडेल, रोहित देवल, यशोधर रावत, मनीष शर्मा (पंडा जी), मनोज भारद्वाज, आशुतोष त्रिवेदी, रामेश्वर दयाल महेरे, आकाश महेरे, राजेंद्र तिवारी, विनोद रावत, संपूर्णानंद गोविन्द महेरे,विकास निर्भय,समेत कई पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।एवं सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस कर्मी तैनात रहे।।

पथ संचलन के दौरान अनुशासन और उत्साह का दृश्य देखते ही बनता था।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *