गांधी जयंती पर भाजपाइयों ने किया माल्यार्पण, चलाया स्वच्छता अभियान

नगरपालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे बोले—गांधी जयंती चिंतन का दिन, अहिंसा-सत्य से मिली दुनिया को नई दिशा
कासगंज/सोरों।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सोरों में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कासगंज स्थित गांधी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने स्वच्छता अभियान चलाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य कंकोरिया दुबे ने कहा कि “महात्मा गांधी ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि सत्य और अहिंसा सबसे बड़ी शक्तियाँ हैं। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।”
वहीं नगर पालिका अध्यक्ष श्री महेरे ने कहा कि गांधी जयंती केवल उत्सव का दिन नहीं बल्कि चिंतन का अवसर है। हमें उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर नानक चंद्र गुप्ता, कन्हैयालाल बघेल, आशुतोष त्रिवेदी, धर्मेन्द्र कुमार, राहुल पाठक, विजय गोस्वामी, राहुल पचौरी, गोविंद तिवारी, यश महेरे, अखिलेश साहू समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

