सोरों वराह प्रांगण बना अनौपचारिक बस स्टैंड, श्रद्धालुओं को होती है परेशानी

सोरों वराह प्रांगण बना अनौपचारिक बस स्टैंड, श्रद्धालुओं को होती है परेशानी

कासगंज। (सचिन उपाध्याय)पावन तीर्थ क्षेत्र भगवान वराह प्रांगण, जो श्रद्धालुओं की आस्था और पूजा-अर्चना का केंद्र है, इन दिनों अवैध गाड़ी-टर्री वालों की वजह से अनौपचारिक बस स्टैंड बन गया है।

प्रांगण के चारों ओर वाहनों के खड़े होने से श्रद्धालुओं को आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर परिसर की पवित्रता भंग हो रही है और परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय जनता को लगातार अवरोध झेलना पड़ रहा है।

इस अव्यवस्था को देखते हुए स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि —
✅ तत्काल प्रभाव से इस स्थिति पर नियंत्रण हेतु कार्रवाई की जाए।
✅ वराह प्रांगण के चारों ओर अवैध वाहन खड़े करने पर सख्त रोक लगाई जाए।
✅ श्रद्धालुओं की सुविधा और आस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए उचित अवरोध (बैरियर) लगाए जाएं।

आमजन का कहना है कि सामूहिक प्रयास से ही अपनी पावन धरोहर की रक्षा की जा सकती है और भगवान वराह प्रांगण की पवित्रता को बनाए रखा जा सकता है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *