विधवा महिला पांच बच्चों के साथ टूटे घर में रहने को मजबूर
आवास योजना के लिए पात्र होने के बावजूद प्रशासनिक उदासीनता के कारण उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सहावर। थाना क्षेत्र के गांव बधारी कलां की रहने वाली विधवा महिला मुन्नी देवी सरकार की तमाम योजनाये होने के बाद भी जर्जर आवास में रहने को मजबूर है। मुन्नी देवी के पति की मौत लगभग 6 माह पूर्व सांस के रोग की वजह से हो गयी। विधवा महिला का जीवन यापन करना बहुत मुश्किल है। विधवा महिला गाय का दूध को बेचकर घर का गुजारा चलाती है। लेकिन जब बारिश आती है। तो सोने के लिए छत तो है लेकिन पूरी तरह जर्जर हालत में है। जो हादसे को न्योता दे रही है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। ऐसे में मुन्नी देवी के पांच बच्चे भी हैं। जिसमे प्रशा 3 वर्ष, प्रांशी उम्र 6 ,रचना 14, सुषमा 15 व प्रशांत की उम्र 16 है, आवास योजना के लिए पात्र होने के बावजूद प्रशासनिक उदासीनता के कारण उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मुन्नी देवी ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान से मदद मांगी। लेकिन न तो पिछले ग्राम प्रधान ने और न ही वर्तमान प्रधान ने उनकी समस्या पर ध्यान दिया।मुन्नी देवी ने प्रशासन से एक आवास दिलाये जाने की माँग की है।
Author: Soron Live 24

