महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए “रन फॉर इम्पॉवरमेंट” का आयोजन

महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए “रन फॉर इम्पॉवरमेंट” का आयोजन

डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना, महिला पुलिसकर्मियों और छात्राओं ने लिया हिस्सा

कासगंज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत आज “रन फॉर इम्पॉवरमेंट” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राजकोल्ड चौराहे से हुआ, जहां जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। यह दौड़ रिजर्व पुलिस लाइन कासगंज गेट तक आयोजित की गई।

इस दौड़ में महिला पुलिसकर्मियों, विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एवं मिशन शक्ति नोडल अधिकारी सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन शाहिदा नसरीन, क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *