महानवमी पर देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे, भक्ति और आस्था का सागर उमड़ा

महानवमी पर देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे, भक्ति और आस्था का सागर उमड़ा

बटुक नाथ ज्या पीठ मां कालिका
सोरों बटुक नाथ ज्या पीठ मंदिर 
सोरों ग्राम देवी मंदिर 

कासगंज व सोरों क्षेत्र के प्रमुख शक्ति पीठों पर हवन-यज्ञ, कन्या पूजन और भंडारे का आयोजन

कासगंज(सचिन उपाध्याय/रवि श्रोतीय) शारदीय नवरात्र की महानवमी पर जनपद भर के देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। घर-घर कन्या पूजन और माता रानी के हवन-यज्ञ से नगर भक्ति रंग में रंग गया। श्रद्धालुओं ने दिनभर शक्ति स्वरूपा के दर्शन किए और देर रात तक मंदिरों में आस्था का माहौल बना रहा।

कासगंज के चामुंडा मंदिर, तीर्थ सोरों शूकर क्षेत्र के बटुकनाथ जया पीठ, नवदुर्गा मंदिर, ग्राम देवी मंदिर, 84 घंटे वाली माता मंदिर व भोगपुर देवी मंदिर को फूलों व रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिरों में हवन, प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं कई जगह कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजन कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क रहा। पुलिसकर्मी मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभालते दिखे। सोरों कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। कार्यक्रम में विष्णु तिवारी ,ध्रुव तिवारी , दीपक चौधरी, सिद्धार्थ शर्मा,सचिन पाठक,गोविंद पाठक,अंशुल दुबे गंगा भक्त आदित्य काकोरिया, मोहित दुबे ,गौतम मिश्रा ,दिनेश पलतानी, आदि भक्त गण उपस्थित रहे।।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *