प्रभु पार्क में गूंजी रामकथा, मेघनाद-कुंभकर्ण वध देख जयकारों से गूंजा आकाश
रामलीला मंचन में संजीवनी प्रसंग ने बांधा समां, श्रद्धालुओं की उमड़ी अपार भीड़


कासगंज (सचिन उपाध्याय)श्री रामलीला कमेटी कासगंज (पंडित हरसुख पाठक लीला के परपौत्र पंडित ओम पाठक के संरक्षण में) के तत्वावधान में प्रभु पार्क में चल रही रामलीला के मंचन में बुधवार को भक्तिभाव और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
आज की लीला में मेघनाद द्वारा ब्रह्मशक्ति से लक्ष्मण जी को मूर्छित करने का प्रसंग, हनुमान जी का द्रोणाचल पर्वत सहित संजीवनी बूटी लाना, मेघनाद वध, सुलोचना सती प्रसंग तथा कुंभकर्ण वध का मंचन किया गया। मंचन के दौरान मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले धू-धू कर जले, जिन्हें देखकर पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कलाकारों के अद्भुत अभिनय ने लीलाओं को जीवंत बना दिया। प्रभु पार्क में उमड़ी भारी भीड़ ने मंचन का आनंद उठाया। पूरा परिसर खचाखच भरा रहा और दर्शकों की आस्था देखते ही बन रही थी।
आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा, जिसने भीड़ को व्यवस्थित रखने में अहम भूमिका निभाई।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय धूपड़, महामंत्री दीपक गुप्ता सर्राफ, कोषाध्यक्ष अमरीष वशिष्ठ, जयप्रकाश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अमित गुप्ता (बाबा), गोपाल माहेश्वरी मराठा, पूर्व महामंत्री दीपक गुप्ता चेयरमैन, मीडिया प्रभारी अजय डांगरा, पीयूष डांगरा, आयुष सोमानी, प्रदीप माहेश्वरी, पंकज मिश्रा, नीरज गुप्ता, विनीत अग्रवाल, सच्चिदानंद डांगरा, प्रदीप काबरा, कृष्ण मुरारी दरगढ़, वरुण माहेश्वरी, गौरव पाल, राजेश सारडा, आकाश शर्मा, विकास साहू, राहुल वार्ष्णेय, इंद्रमोहन गुप्ता, गुल्लू वार्ष्णेय, भरत पंडित सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रहे।
Author: Soron Live 24

