84 घंटे वाली माता मंदिर में दीपोत्सव, कालरात्रि सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब मिशन शक्ति-5 की तर्ज पर महिलाओं को मिला सम्मान

84 घंटे वाली माता मंदिर में दीपोत्सव, कालरात्रि सप्तमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

मंदिर में कन्याए माता के स्वरूप में 
मंदिर में दीप जलाती महिलाएं
मंदिर में भजन करती महिलाएं 
मंदिर में दर्शन करती महिलाएं
भव्य सजा मंदिर 
पूजा करते लोग

मिशन शक्ति-5 की तर्ज पर महिलाओं को मिला सम्मान

कासगंज/सोरों। (सचिन उपाध्याय)नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर कालरात्रि माता की पूजा-अर्चना के अवसर पर सोरों स्थित प्राचीन 84 घंटे वाली माता मंदिर को भव्य रूप से फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। भक्तों ने दीप जलाकर मां कालरात्रि की आराधना की और मंदिर परिसर में खीर का प्रसाद वितरण किया गया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर माता को रिझाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में कन्याओं को माता के रूप में सजाया गया।लोगों ने उनकी भी पूजा अर्चना की

मंदिर सेवक सौरभ गुप्ता ने बताया कि “84 घंटे वाली माता मंदिर पर हर वर्ष सप्तमी को मां कालरात्रि की विशेष पूजा की जाती है। यहां दीप जलाकर मनोकामना मांगी जाती है और मां से प्रार्थना करने वाले श्रद्धालुओं की इच्छाएं अवश्य पूरी होती हैं।”

मिशन शक्ति-5 की झलक

कार्यक्रम में सरकार के मिशन शक्ति-5 की तर्ज पर महिलाओं को विशेष सम्मान दिया गया। मंदिर परिषद ने महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए पहले दर्शन कराने की व्यवस्था की। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में यह पहल श्रद्धालुओं को खूब भायी।

कार्यक्रम में सौरभ गुप्ता, महारानी गुप्ता, शुभम गुप्ता, हेमंत त्रिगुणायत, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, देवेश शर्मा, विशाल पाठक, रामश्री देवी, राम तिवारी, टीटू गुप्ता, राकेश अग्रवाल, सोनाली साहू, पूरण, दिनेश सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सम्मिलित रहे।
#कासगंज #सोरों #नवरात्रि ????????????

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *