शारदीय नवरात्रि अष्टमी पर शीतला माता मंदिर सोरों में हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन

शारदीय नवरात्रि अष्टमी पर शीतला माता मंदिर सोरों में हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन

 

रामचरित मानस पाठ का हुआ समापन, भक्तों ने मां शीतला से मांगी आशीष

कासगंज। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र के मोहल्ला चक्रतीर्थ स्थित शीतला माता मंदिर पर मंगलवार को हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामचरित मानस पाठ का भी समापन हुआ।

भक्तों ने माता शीतला की विधिवत पूजा-अर्चना कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। कार्यक्रम में छोटेलाल तिवारी, रिंकू तिवारी, भोलाशंकर तिवारी, कुलदीप तिवारी, माधब तिवारी, बिक्की तिवारी, संजू तिवारी, शिवा तिवारी, विकास श्रोतिय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भक्त रिंकू तिवारी ने कहा कि “नवरात्रि पर माता के चरणों में हवन-यज्ञ करने से घर-परिवार पर हमेशा माता का आशीर्वाद बना रहता है।”
वहीं भक्त विकास श्रोतिय ने कहा कि “भंडारे और सामूहिक पाठ से समाज में भक्ति और एकता का संदेश जाता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण रहा।”

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *