सोरों पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1260 ग्राम नशीला पाउडर के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

कासगंज। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गंगा प्रसाद के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के तहत सोरों पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्यवाही की है।
क्षेत्राधिकारी नगर आँचल चौहान के नेतृत्व में थाना सोरों पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में
1. सलमान पुत्र स्व. अन्सार निवासी सरायजुन्नादार थाना सोरो जनपद कासगंज 2. प्रवीन पुत्र महेश चन्द्र निवासी ग्राम मानपुर नगरिया थाना सोरों जनपद कासगंज शामिल हैं।पुलिस ने इनके कब्जे से 1260 ग्राम नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद किया। दोनों के खिलाफ थाना सोरों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Author: Soron Live 24

