सेवाभारती ने किया कन्या पूजन, कॉपी-कलम व मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

सेवाभारती ने किया कन्या पूजन, कॉपी-कलम व मिठाई बांटकर लिया आशीर्वाद

 

कासगंज। सेवाभारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कासगंज नगर द्वारा जिला संरक्षक एवं विभाग उपाध्यक्ष डॉ. पंकज वार्ष्णेय की अध्यक्षता में सहावर गेट स्थित मोहल्ला मोहन सेवाबस्ती में नवदुर्गा पर्व के उपलक्ष्य में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कन्याओं को कॉपी, पेन, फल, बिस्किट, मिठाई, शीतल पेय, चॉकलेट वितरित कर चुन्नी उड़ाकर एवं दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम संयोजक गीता सोलंकी ने कन्याओं का तिलक पूजन कर आरती उतारी।

डॉ. पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि कन्या पूजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता का भाव पैदा करना है। सेवा बस्तियों सहित पूरे समाज को यह अहसास कराना है कि संपूर्ण समाज अपना है। उन्होंने कहा कि हमें बेटियों के लिए काम करना चाहिए, ताकि वे चरित्रवान, शीलवान और पढ़ी-लिखी बनें। बेटियां शक्ति स्वरूप मां जगदंबा का रूप हैं, उनकी सुरक्षा व सम्मान हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे कहा कि सेवा बस्तियों के बीच बड़े पैमाने पर काम करने की आवश्यकता है, क्योंकि आज भी कई बच्चे भिक्षाटन कर पेट भर रहे हैं, जो उचित नहीं है।

इस अवसर पर डॉ. पंकज वार्ष्णेय, राजेंद्र कुमार, गीता सोलंकी, डॉ. गिरीश भारत, पुष्पेन्द्र यादव, रोहित उपाध्याय, सुधीर कुमार, दूरबीन सिंह, आकाश चंद्र, अंकुर कुमार, ज्ञान चंद्र, विकास चंद्र सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *