व्यापारी संवाद कार्यक्रम में बोले विधायक हरिओम वर्मा – जीएसटी दरों में कटौती से आमजन और व्यापारियों को मिलेगा लाभ

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा न्यौली में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन मथुरा-बरेली मार्ग स्थित शेरवानी कॉलेज गेट पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती से आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा तथा व्यापारियों को व्यापार करने में सहूलियत होगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें कानून व्यवस्था और विकास के मार्ग पर निरंतर अग्रसर हैं। आज प्रदेश में कोई भी दंगा करने की हिम्मत नहीं करता क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दंगाइयों से दंगे में हुए नुकसान की पाई-पाई वसूलते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगरिया मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं होती, बल्कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ही ध्येय है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में आज आम जनता खुद को सुरक्षित और आत्मनिर्भर महसूस कर रही है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राजेश साहू और हरिश्चंद्र बघेल ने मंचासीन अतिथियों एवं पदाधिकारियों का माला व पटका पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेश सोलंकी, डॉ. मूलचंद्र जर्राह, मुनेन्द्र राघव, अभय प्रताप सोलंकी, प्रेम साहू, देवेन्द्र बघेल, रवि दिवाकर, ओम सिंह सागर, अतुल चौहान, विकास साहू, मुन्ना साहू, मुंशी लाल साहू, हिम्मत सिंह राजपूत, अतर सिंह बघेल, सत्यवीर शर्मा, सत्यवीर कश्यप, सौदान कश्यप, धर्मवीर निषाद, साहब सिंह, मलिखान सिंह, हरिश्चंद्र, लालता प्रसाद, विश्वास मौर्य सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

