मिशन शक्ति फेस-5 : कक्षा 5 की छात्रा बनीं थानाध्यक्ष, सुनी पीड़ित महिला की समस्या

कासगंज/सोरों।कोतवाली सोरों में शनिवार 27 सितंबर को मिशन शक्ति फेस-5 के तहत छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय होडलपुर एवं कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज की छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं तथा साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय दतलाना की कक्षा 5 की छात्रा कुमारी भावना को कुछ समय के लिए थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। थानाध्यक्ष की भूमिका निभाते हुए कुमारी भावना ने एक पीड़ित महिला की समस्या सुनी और तत्परता दिखाते हुए राजस्व विभाग के कानूनगो नेम सिंह एवं पुलिस टीम को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोरों जगदीश चंद्र भी मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

