सोरों में भव्य धूमधाम से निकली प्रभु श्रीराम की बारात, दो दर्जन झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

कासगंज/सोरों। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में प्रभु श्रीराम की बारात बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से निकाली गई। बैंड-बाजों की मधुर धुनों और जयकारों के बीच निकली इस भव्य शोभायात्रा में दो दर्जन झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं।






बारात का शुभारंभ कासगंज ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह लोधी ने फीता काटकर एवं प्रभु श्रीराम की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम के साथ लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, राजा दशरथ, विश्वामित्र, भोलेनाथ, भगवान विष्णु, राधा-कृष्ण सहित धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
बारात सोमेश्वर घाट से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, मोहल्ला बदरिया, चंदन चौक, रामसिंहपुरा, कछला गेट, अनाज मंडी और बड़ा बाजार होते हुए पुनः सोमेश्वर घाट पर सम्पन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। जगह-जगह पुलिस फोर्स सतर्कता के साथ मौजूद रही।
इस अवसर पर महामंत्री मनीष शर्मा पंडा जी ने कहा, “प्रभु श्रीराम की बारात हमारे लिए आस्था और संस्कारों का प्रतीक है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में भाईचारे, सद्भावना और धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।”
कार्यक्रम में सौरभ पचौरी, अंशुल दुबे, शशिधर शास्त्री, मूलचंद तिवारी, कमलनयन चौधरी, संजय चौधरी, रामोतार डोनेरिया, शिवशंकर बावरिया, सौरव दीक्षित, विष्णु माफीदार, शिवम स्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Author: Soron Live 24

