बूथ स्तर तक भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

बूथ स्तर तक भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

जिला कार्यालय पर हुई संगोष्ठी, अतिथियों ने जीवन चरित्र पर डाला प्रकाश

 

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत गुरुवार को जनपद के सभी मंडलों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
शहर के सोरों गेट स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा क़े नेतृत्व में जिला संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्तमान भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्तूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मना रही है। गुरुवार को भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय क़ी जयंती मनाई गयी । इस दौरान उनके जीवन के संस्मरण को याद कर एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। आज की भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से ही आगे बढ़ने का काम कर रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आगे चलते हुए भाजपा सरकार ने कश्मीर में धारा 370 को खत्म किया। पार्टी के पास सबसे बड़ी शक्ति कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी हैं जो दिन हो या रात देश हित में काम कर रहे है। कार्यक्रम क़े संयोजक जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार भारद्वाज ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने किया।
मंचासीन ज्ञान प्रकाश गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सदर विधायक़ देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, डा. केत सिंह वर्मा, हीरालाल कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान महेंद्र सिंह राणा, रामेश्वर दयाल महेरे, रूप किशोर कुशवाह, सुरेश माहेश्वरी, सतेंद्र कश्यप, रामनिवास राजपूत, डा. बीड़ी राना, महेंद्र सिंह बघेल, कृष्णकांत वशिष्ठ, रविंद्र ब्रह्मचारी, केपी सिंह, बृजेश वर्मा, अनुरोध प्रताप सिंह, शरद गुप्ता, डी एस लोधी, रानू वर्मा, डा. खूब सिंह लोधी, उत्तमचंद्र पथरे, राम गोविन्द महेरे, संजीव चौहान, जितेन्द्र बघेल, मनोज भारद्वाज, संपूर्णानंद भारद्वाज, दिनकर राव चतुर्वेदी, सीमा शाक्य,
मयंक वैश्य, आदित्य काकोरिया, विजय लक्ष्मी कश्यप, स्नेहलता शर्मा, नन्द किशोर दिवाकर, प्रदीप चौहान, मनोज चौहान, विक़ास अवस्थी, सुमित वाल्मीकि, श्यामू यादव, हरी सिंह, पवन यादव, राजू चौहान, अलोक कुलश्रेष्ठ, अरविन्द पाण्डेय, बबलू ठाकर, मनोज चौहान, चित्र सिंह, केके मिश्रा , अखंड प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह सोलंकी, राजू चौहान, हिमांशु उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

#बीजेपी

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *