पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर इंटर कॉलेज में संगोष्ठी, पेड़ लगाकर चलाया स्वच्छता अभियान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर इंटर कॉलेज में संगोष्ठी, पेड़ लगाकर चलाया स्वच्छता अभियान

कासगंज एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं अंत्योदय के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज अलादीनपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिशरण लाल शर्मा ने की।

संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने मां शारदे एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय दरिद्र नारायण के प्रवर्तक थे। केंद्र व राज्य की सरकार उनके विचारों पर चलकर देश व प्रदेश के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि तमाम कठिनाइयों के बावजूद पंडित जी ने हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों से पंडित जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। गोष्ठी का संचालन भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी राजकुमार यादव ने किया।

इस दौरान कॉलेज परिसर में मंडल अध्यक्ष द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगाया गया तथा अतिथियों व स्टाफ के सहयोग से स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, आईटी सेल विधानसभा संयोजक वीरेश लोनिया, शक्तिकेंद्र संयोजक किशोर चौहान व गुड्डू प्रजापति, बूथ अध्यक्ष अरुणेश ठाकुर, दयाशंकर राम, शालिनी आर्य, उमेश कुमार, अंकित वर्मा, संजय कुमार, प्रवेन्द्र सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *