पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपाइयों ने की पुष्पांजलि, मूर्ति पर माल्यार्पण

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपाइयों ने की पुष्पांजलि, मूर्ति पर माल्यार्पण

अंत्योदय के प्रणेता, महान चिंतक एवं विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सोरों नगर के भाजपाइयों ने कछला गेट स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा की।

कासगंज – सोरों नगर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि स्वदेशी और लघु उद्योग भारत की आर्थिक योजना की आधारशिला होनी चाहिए। वहीं मंडल अध्यक्ष आदित्य दुबे काकोरिया ने कहा कि उपाध्याय जी का दृष्टिकोण शिक्षा सबके लिए, हर हाथ को काम और हर खेत को पानी था, जिसने लोकतांत्रिक व्यवस्था में आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त किया।

जयंती समारोह में संपूर्णानंद भारद्वाज, गिरीश वार्ष्णेय, मनोज भारद्वाज, बृजेश उपाध्याय, धर्मेन्द्र कुमार, शिव बेंदेल, नीरज रावत, राहुल शर्मा, सांत्वना पाराशर, राहुल पाठक, विजय गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#बीजेपी

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *