कासगंज में चला “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान, 59 वाहन चालकों के कटे चालान

कासगंज। प्रदेश सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “नो हेलमेट, नो फ्यूल” के तहत कासगंज यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाई। 25 सितम्बर को सहावर रोड स्थित चाडी तिराहा और अमांपुर रोड स्थित राजकोल्ड तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान 11 वाहन गलत नंबर प्लेट वाले पकड़े गए, जबकि 09 वाहनों पर शासकीय व जाति सूचक शब्द लिखे मिले। साथ ही हूटर, ब्लैक फिल्म और अनाधिकृत बत्ती लगाने वाले वाहनों को भी चिन्हित किया गया। अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 59 वाहन चालकों के चालान किए गए।
???? यातायात विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया कि “नो हेलमेट, नो फ्यूल” नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
यातायात विभाग का संदेश :
“हमारा उद्देश्य आपकी सुरक्षा है, इसलिए नियमों का पालन करें।”
“हेलमेट पहनना आपकी जान की ढाल है, पेट्रोल तभी मिलेगा जब सुरक्षा पहले होगी।”
Author: Soron Live 24

