सोरों में प्रभारी मंत्री ने ड्रग वेयर हाउस व गौशाला का किया निरीक्षण

सोरों में प्रभारी मंत्री ने ड्रग वेयर हाउस व गौशाला का किया निरीक्षण

 

कासगंज!समीक्षा बैठक के बाद मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने जिलाधिकारी प्रणय सिंह और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ सोरों में निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस और कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। गौशाला में मौजूद गायों को हरा चारा, गुड़ और चना खिलाकर व्यवस्थाओं को परखा।

उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद की सभी गौशालाओं में निराश्रित गौवंशों के लिए चारा, भूसा और पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। साथ ही नियमित टीकाकरण, उपचार और साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। पशुपालन भूमि पर हरा चारा उगाने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के समय विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, विधायक हरिओम वर्मा, जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, मुख्य विकास अधिकारी सचिन और मुख्य पशुचिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। #kasganj #news

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *