मीना मंच मेले के माध्यम से बालिकाओं को किया जागरूक
खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने दिए आकर्षक पुरस्कार

पटियाली।यूनिसेफ द्वारा बालिकाओं के बीच जागरूकता विकसित करने के लिए बनाई गई काल्पनिक पात्र मीना का बुधवार को जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के निर्देशन एवं पटियाली खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार के मार्गदर्शन में मीना मंच मेले का आयोजन पटियाली के रम्पुरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में किया गया। मीना मंच का उद्देश्य बालिकाओं में शिक्षा का महत्व, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास, विभिन्न सामाजिक मुद्दों विवाह, लिंग भेदभाव एवं स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता विकसित करना है। मेले में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक पोस्टर निर्माण एवं अन्य गतिविधियों में प्रतिभागिता की गई। इस दौरान पावर एंजेल बनी छात्राओं प्रतिज्ञा, कोमल एवं अंजली ने सभी को साफ सफाई रखने के बार में प्रेरित किया। सभी का मनोबल बढ़ाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन ऊषा देवी, विशाखा मिश्रा, अनुपा देवी, सुनीता कश्यप, अर्चना राठौर, चेतना मिश्रा, साधना सिंह, महेश चंद्र, अनीता, दीप्ति, रचना गौतम, शिवानी राव, प्रतिभा दोहरे, मंजू वर्मा, लक्ष्मी कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रही।
Author: Soron Live 24

