प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत मिला बीमा धन

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत मिला बीमा धन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा मोहनपुरा के प्रबंधक ने सौंपा लाभार्थी को चेक

मोहनपुरा (कासगंज)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा मोहनपुरा के प्रबंधक शैलेश कुमार सिंह ने बुधवार को शाखा परिसर में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत लाभार्थी को दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि गांव सलेमपुर पीरौंदा निवासी सुखवीर सिंह का उनकी शाखा में बचत खाता था। उन्होंने अपने बचत खाते में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना को लागू कराया था। गत जुलाई माह में हृदयाघात के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। मृत्यु की सूचना पाकर बैंक कर्मियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बीमा क्लेम दर्ज कर उनकी पत्नी सुधा रानी को बैंक परिसर में बुलाकर दो लाख रुपए का चेक सौंपा। बीमा के अंतर्गत मिली धनराशि का चेक पाकर पत्नी भावुक हो गई। इस दौरान शाखा प्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें बहुत कम प्रीमियम पर ग्राहक को अनहोनी के एवज में दो लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। उन्होंने ग्राहकों से अधिक से अधिक इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करने हेतु अपील की है। इस अवसर पर सेवा प्रबंधक अतुल कुमार गुप्ता, कैश ऑफिसर जितेंद्र कुमार, आदित्य कुमार मौर्य एवं अन्य बैंककर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *