अनिवार्य टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य लगातार जारी

अनिवार्य टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य लगातार जारी

कासगंज।सुप्रीम कोर्ट द्वारा सेवारत शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए गए टीईटी के फैसले से शिक्षक वर्ग खासा निराश है। विगत दिनों शिक्षक संगठनों द्वारा इस फैसले के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर लगातार ज्ञापन सौंपे गए थे। इस फैसले का मौन विरोध लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों से शिक्षक लगातार हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। कंपोजिट स्कूल सहावर, उच्च प्राथमिक विद्यालय अभयपुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय उकुर्री, प्राथमिक विद्यालय क्यामपुर, प्राथमिक विद्यालय सतपुरा माफी सहित बड़ी संख्या में जनपद के विद्यालयों में शिक्षकों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर मौन रूप से अपना विरोध दर्ज किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री मुनेश राजपूत ने बताया कि सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया फैसला उचित नहीं है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि यह फैसला न्यायसंगत नहीं है। जिला उपाध्यक्ष अंकित पुंढीर ने कहा कि इस फैसले से शिक्षक खासा आहत हुए हैं, कोर्ट को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *