तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

(मृतक हिमालय तिवारी का फाइल फोटो)
कासगंज।सोमवार देर शाम सोरों मार्ग स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल कासगंज ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान हिमालय तिवारी उर्फ लालू (उम्र 33 वर्ष) पुत्र संजय तिवारी निवासी मोहल्ला रामसिंहपुरा, कस्बा व थाना सोरों जनपद कासगंज के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना सोरों के उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की गई। हादसे की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
Author: Soron Live 24

