दीपक मिश्र बने प्राशिसं के जिला मीडिया प्रभारी,अश्विनी कुमार लोधी को सह जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया

दीपक मिश्र बने प्राशिसं के जिला मीडिया प्रभारी

अश्विनी कुमार लोधी को सह जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया

 

प्राथमिक शिक्षक संघ में नियुक्त हुए नवीन पदाधिकारी

कासगंज।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडे के निर्देशों एवं जनपदीय कार्यसमिति की अनुमति के उपरांत ब्लॉक पटियाली में कार्यरत दीपक मिश्र को प्राथमिक शिक्षक संघ कासगंज का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं संगठनात्मक गतिविधियों के सफल संचालन हेतु इसी ब्लॉक के अश्विनी कुमार लोधी को सह जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रांतीय अध्यक्ष ने जनपदीय कार्यसमिति को तत्काल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए थे। जिसके क्रम में त्वरित संज्ञान लेते हुए मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। जिला महामंत्री मुनेश राजपूत ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में प्राथमिक शिक्षक संघ की संगठनात्मक गतिविधियों के सफल संचालन में अपनी महती भूमिका निभाएंगे। दिलीप यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गजेन्द्र प्रताप सिंह, अंकित पुंढीर जिला उपाध्यक्ष, प्रज्ञा अग्रवाल महिला उपाध्यक्ष, राजवीर सिंह जिला कोषाध्यक्ष, देवेश यादव, सुनील आर्य जिला संगठन मंत्री प्रदीप यादव ब्लाक अध्यक्ष पटियाली, योगेश यादव, अब्दुल समी, त्रिवेन्द्र सिंह, राजेश यादव, राकेश राजपूत, पवनेश कुमार,रवी सक्सेना, सौरभ कुमार, रुद्र प्रताप सिंह, सुखबीर सिंह आदि ने नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *