जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया वन स्टॉप सेंटर कासगंज का आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया वन स्टॉप सेंटर कासगंज का आकस्मिक निरीक्षण।

कासगंज।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कासगंज ने सोमवार को वन स्टॉप सेंटर कासगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी पल्लबी सिंह, सेंटर मैनेजर प्रियंका यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद पाया गया।

निरीक्षण के समय थाना सहावर क्षेत्र की एक पीड़िता सेंटर पर आवासित मिली, जो भोजन कर रही थी। भोजन में हरा प्याज की सब्जी, मिक्स दाल, चावल और सलाद परोसा गया था, जिसकी गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। वहीं, सेंटर की साफ-सफाई व्यवस्था भी उत्तम पाई गई।

वन स्टॉप सेंटर पर कुल 12 सीसीटीवी कैमरे संचालित हैं—जिनमें 1 सेंटर मैनेजर कक्ष, 1 केसवर्कर कक्ष, 1 स्टाफ नर्स कक्ष, 2 कंप्यूटर कक्ष, 3 कैमरे गैलरी में और 4 कैमरे बाहरी हिस्से में लगाए गए हैं। निरीक्षण के समय महिला आरक्षी विजय लक्ष्मी अपनी निर्धारित ड्यूटी (दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक) पर मौजूद पाई गईं।

निरीक्षण में कोई प्रतिकूल तथ्य सामने नहीं आया। वन स्टॉप सेंटर कासगंज महिला कल्याण विभाग (जिला प्रोबेशन कार्यालय) द्वारा भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सुचारू रूप से संचालित पाया गया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *