आरएसएस की शताब्दी वर्षगांठ पर सोरों में विजयादशमी पथ संचलन 2 अक्टूबर को

आरएसएस की शताब्दी वर्षगांठ पर सोरों में विजयादशमी पथ संचलन 2 अक्टूबर को

घर घर संपर्क करते स्वयंसेवक 

कासगंज। (सचिन उपाध्याय/रवि श्रोतीय)राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा पूर्ण होने जा रही है। इस उपलक्ष्य में विजय दशमी के पावन अवसर पर सोरोंजी नगर में 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को भव्य पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा।

 

संघ के स्वयं सेवक घर-घर जाकर गणवेश के लिए संपर्क कर रहे हैं और प्रत्येक परिवार से “हर घर स्वयं सेवक” का संकल्प पूर्ण करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में नगर संघचालक एन.पी. सिंह हल्दीया, नगर कार्यवाह अमित अग्रवाल, जयकिशन तिवारी, संजय सक्सेना, महेश चंद्र त्रिवेदी, सतीश चौधरी, कपिल अग्रवाल, सुनील तिवारी, अभिषेक वशिष्ठ, केशव महेरे, माधव उपाध्याय समेत अनेक स्वयं सेवकों ने नगर के मोहल्ला चक्रतीर्थ, दुबे दीक्षितान, चोसठ, बारू चन्दन चौक, टेड़ा नीम, बदरिया आदि क्षेत्रों में व्यापक संपर्क अभियान चलाया।

नगर कार्यवाह अमित अग्रवाल ने बताया कि
“संघ के शताब्दी वर्ष में विजयादशमी का यह पथ संचलन ऐतिहासिक होने जा रहा है। स्वयं सेवकों का उद्देश्य समाज में संगठन, अनुशासन और राष्ट्रभावना को मजबूत करना है। हर घर स्वयं सेवक का संकल्प इसी दिशा में एक सशक्त कदम है।”

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *