70 सालों से सोरों रामलीला जुड़े राधेश्याम काका ने लिया संन्यास निभाए कई किरदार

70 सालों से सोरों रामलीला जुड़े राधेश्याम काका ने लिया संन्यास निभाए कई किरदार

सोरों रामलीला में नारद, विश्वामित्र का किरदार करने वाले राधेश्याम काका हुए वृद्ध

 

कासगंज (सचिन उपाध्याय )तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में 22 सितंबर से श्री रामलीला महोत्सव का मंचन एवं श्री गणेश हो जाएगा । कलाकारों द्वारा अपनी अपनी लीलाओं का मंचन भी किया जाएगा रामलीला कमेटी ने पूरी तैयारी कर ली गई है। श्री रामलीला महोत्सव के इसी क्रम में कुछ पुरानी यादों को ताजा करते हुए तीर्थ नगरी सोरों की श्री राम की रामलीला महोत्सव में 70 वर्षों से सहयोग करने वाले तीर्थ नगरी सोरों के वृद्ध कलाकार राधेश्याम काका ने रामलीला महोत्सव की लीलाओं के अलावा अन्य पदों से संन्यास ले लिया है। सोरों के निवासी राधेश्याम जी काका ने बताया कि मैं 70 वर्षों से सोरों सूकर क्षेत्र की रामलीला कमेटी में जुड़ रहा हूं और हमेशा मैं प्रभु श्री राम की सेवा की है। उन्होंने बताया है की नारद, विश्वामित्र आदि के पात्रों का भी मंचन किया है। उन्होंने बताया की संवत् 2012 से 2081 तक वह श्री रामलीला से जुड़े रहे। सबसे पहले रामलीला का मंचन सेठ पन्नालाल धर्मशाला मोहल्ला चक्रतीर्थ में हुआ करती थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके साथ के कई कलाकार अब इस दुनिया में नहीं रहे। वही वह बताते हैं कि अब उनकी अवस्था ज्यादा हो चुकी है और कि वृद्धावस्था के कारण उन्होंने सोरों की रामलीला कमेटी से संन्यास ले लिया है। उन्होंने बताया कि हमारे समय में कलाकार समय एवं अनुशासन का पालन करते थे। श्री रामलीला की अभ्यास के दौरान समय पर कलाकार उपस्थित हुआ करते थे। और अपने पात्र को सजीव चित्रण रामलीला के मंच पर किया करते थे। वहीं उन्होंने आज के राम लीला कलाकारों एवं पदाधिकारी को भी संदेश दिया है की रामलीला का सजीव मंचन करें जिससे दर्शकों को प्रभु की श्री रामलीला का आनंद अनुभूति वास्तविक लगे।।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *