कासगंज में कांग्रेस का “वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान” तेज, चुनाव आयोग और केन्द्र सरकार पर तीखे वार

कासगंज में कांग्रेस का “वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान” तेज, चुनाव आयोग और केन्द्र सरकार पर तीखे वार

कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे “वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान” के तहत ग्राम गढ़ी पचगाई और ग्राम ढोकेली में जनसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने केन्द्र सरकार व चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग वोट चोरी कर परोक्ष रूप से सत्ता को लाभ पहुँचा रहा है, जिससे भारतीय संविधान और लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे मतदाता सूची का समय रहते अवलोकन करें और गड़बड़ी मिलने पर कांग्रेस को सूचित करें ताकि उन कमियों को दूर कराया जा सके। मनोज पाण्डेय ने कहा कि हर नागरिक का मताधिकार लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।

एआईसीसी सदस्य मुनेन्द्रपाल सिंह राजपूत ने भी केन्द्र सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में विदेशों से काला धन लाकर हर नागरिक को 15 लाख देने का वादा किया था, लेकिन न तो पैसा मिला, न ही बेरोजगारों को रोजगार मिला। किसानों को खाद की किल्लत है, महंगाई बढ़ती जा रही है और सरकारी नौकरियों को समाप्त कर निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी और चुनाव आयोग जैसी निष्पक्ष संस्था को भी अपने नियंत्रण में कर लिया है।

जिला महामंत्री अमित कुमार भय्वू ने कार्यक्रम का संयोजन करते हुए लोगों को हस्ताक्षर अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। संचालन विमल कुमार सिंह ने किया। ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश पाल ने उपस्थित ग्रामीणों से हस्ताक्षर कराए।

इस अवसर पर दीपक धनकर, गोवर्धन सिंह, रनवीर सिंह, नीरज पाठक, मुहम्मद हफीज, मानसिंह, हाकिम सिंह, सत्यपाल, विमल मौर्य, राजेन्द्र सिंह, थानसिंह सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *