तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत

कासगंज।सोरों कोतवाली क्षेत्र के गोरहा–सहावर मार्ग पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान योगेश (30) पुत्र नेम सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है।
Author: Soron Live 24

