कासगंज: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

कासगंज। नगरिया कछला–सोरों मार्ग पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे गोला कुआं के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक (UP 87 V 5171) को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार देवेंद्र (24) पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी तैयबपुर, थाना ढोलना की मौत हो गई, जबकि उसका साथी हीरालाल (32) पुत्र राम मूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी सोरों ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल हीरालाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author: Soron Live 24

