कासगंज! ई0सी0सी0ई एजुकेटर वैकेंसी : समकक्ष योग्यता का विकल्प न होने से आवेदक परेशान

कासगंज! ई0सी0सी0ई एजुकेटर वैकेंसी : समकक्ष योग्यता का विकल्प न होने से आवेदक परेशान

17 सितंबर अंतिम तिथि, आवेदकों ने की विज्ञापन सुधारने की मांग

कासगंज।बेसिक शिक्षा विभाग कासगंज द्वारा निकाली गई ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में समकक्ष योग्यता का विकल्प न दिए जाने से सैकड़ों आवेदक परेशान हैं। विभाग द्वारा 9 सितंबर 2025 को जारी विज्ञापन में आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर तय की गई थी, जिसके चलते आवेदकों को तैयारी व आवेदन के लिए बेहद कम समय मिला।

प्रदेश में समान प्रक्रिया पर सवाल

प्रदेश के अन्य जनपदों में ईसीसीई एजुकेटर भर्ती के लिए बैचलर ऑफ होम साइंस के साथ समकक्ष योग्यता जैसे डिप्लोमा इन एजुकेशन (सीटी), डीपीएसई व नर्सिंग टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) को मान्यता दी गई है। लेकिन कासगंज जिले में केवल बैचलर ऑफ होम साइंस, सीटी और एनटीटी को अनिवार्य योग्यता के रूप में रखा गया है। इससे बड़ी संख्या में आवेदक आवेदन से वंचित हो रहे हैं।

आवेदकों की मांग

आवेदकों ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरे प्रदेश में समान होनी चाहिए। अलग-अलग जनपदों में भिन्न गाइडलाइन जारी करना उचित नहीं है। आवेदकों का कहना है कि यदि विज्ञापन में सुधार न किया गया तो सैकड़ों उम्मीदवार आवेदन से वंचित रह जाएंगे।

संगठनों का ज्ञापन

विभिन्न संगठनों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह से मांग की है कि विज्ञापन को संशोधित कर समकक्ष योग्यता जैसे सीटी, डीपीएसई और एनटीटी को भी शामिल किया जाए। साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर (जैसा कि अन्य जनपदों में है) अथवा 30 दिसंबर करने की मांग की गई है।

मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील

आवेदकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी विज्ञापन में सुधार कराने और पूरे प्रदेश में समान नीति लागू कराने की अपील की है।

मांग करने वालों में शामिल

सीता रानी, सुनीता, बबीता, श्रद्धा, नरेश, राजेंद्र, सुमित कुमार, अजीत पचौरी, नवल किशोर आदि।

#DMkasganj

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *