पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार


कासगंज।
थाना सुन्नगढ़ी एवं सहावर पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित गैंगस्टर शिवकुमार पुत्र सुरेश निवासी भाबरू की मढ़ैया, थाना जुनावई, जनपद सम्भल को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती के पर्यवेक्षण में चल रहे वांछित/इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।
क्षेत्राधिकारी क्राइम अमित कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घेराबंदी की तो अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शिवकुमार के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
पुलिस ने मौके से 01 अवैध तमंचा, 01 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ थाना सुन्नगढ़ी में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Author: Soron Live 24

