ठा. रंजीत सिंह बने क्षत्रिय महासभा कासगंज के जिलाध्यक्ष

ठा. रंजीत सिंह बने क्षत्रिय महासभा कासगंज के जिलाध्यक्ष

कासगंज।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ब्रज प्रदेश द्वारा प्रत्येक जनपद में संगठनात्मक निर्वाचन कराया जा रहा है। जिसके क्रम में जनपद कासगंज में ब्रज प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर दलवीर सिंह की अध्यक्षता में शहर के कृष्णा पैलेस में विराट क्षत्रिय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से ठाकुर रंजीत सिंह को कासगंज का जिलाध्यक्ष चुना गया। इस निर्वाचन बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष में पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह गौर को प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री बनाने की घोषणा की। इस दौरान कवियत्री समीक्षा सिंह जादौन ने समाज के गौरव पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में दीपक सोलंकी जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद, शैलेन्द्र जादौन युवा जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद, देव सोलंकी युवा जिलाध्यक्ष एटा, आनंदपाल सिंह पूर्व प्रदेश संयोजक ब्रज प्रदेश, यशवीर सिंह राठौर, अरुण चौहान, बृजेंद्र सिंह गौर, नरेंद्र सिंह नीरू, अंकित पुंढीर, विनीत चौहान, मुनेंद्र सिंह राघव, दुष्यंत गुरहार, सनी ठाकुर, उपेंद्र चौहान, सौरभ बैस सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के बंधु उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *