कासगंज में निरीक्षकों को साइबर अपराध संबंधी ऑनलाइन प्रशिक्षण

कासगंज में निरीक्षकों को साइबर अपराध संबंधी ऑनलाइन प्रशिक्षण

 

कासगंज। राष्ट्रीय साइबर अपराध प्रशिक्षण केन्द्र (CyTrain) द्वारा आयोजित प्रशिक्षण के क्रम में 14 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित कंप्यूटर लैब में जनपद के सभी निरीक्षकों को साइबर अपराध विवेचनाओं के संबंध में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान साइबर अपराध से जुड़ी विवेचनाओं की बारीकियों को विस्तार से समझाया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि साइबर अपराधों का खुलासा कैसे किया जाए, अपराधियों तक पहुंचने की प्रक्रिया क्या हो, और न्यायालय में सजा सुनिश्चित कराने तक की संपूर्ण प्रक्रिया किस प्रकार पूरी की जाए।

इस प्रशिक्षण में विवेचना के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे पुलिस अधिकारियों की साइबर अपराध से निपटने की दक्षता और मजबूत होगी।
#kasganjpolice #news

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *