प्रेम प्रसंग का खौफनाक खेल! प्रेमिका के घर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, हत्या का आरोप

प्रेम प्रसंग का खौफनाक खेल! प्रेमिका के घर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, हत्या का आरोप !

 

कासगंज।ढोलना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक प्रेम प्रसंग खौफनाक मोड़ पर पहुंच गया। गांव रहमतपुर माफी निवासी लोकेन्द्र (24 वर्ष) का शव उसकी प्रेमिका के घर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। वहीं पुलिस बल भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया।

मृतक के परिजनों ने प्रेमिका शिल्पा और उसके परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने लोकेन्द्र की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया और आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची। आरोप है कि वारदात के बाद शिल्पा और उसका परिवार घर पर ताला लगाकर फरार हो गया।

परिजनों ने बताया कि सुबह लोकेन्द्र खेत पर काम कर रहा था तभी शिल्पा का फोन आया और वह खेत से चला गया। थोड़ी देर बाद खबर आई कि उसका शव प्रेमिका के घर पर फंदे से लटका मिला।

घटना की सूचना पर सीओ सदर आंचल चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

#कासगंजपुलिस #मर्डर

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *