नगरिया में भाजपाइयों ने मनाया सेवा पखवाड़ा

नगरिया में भाजपाइयों ने मनाया सेवा पखवाड़ा

 

कासगंज जनपद न्यौली, भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल की सेवा पखवाड़ा की कार्यशाला सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर मानपुर नगरिया पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला मंत्री एवं मंडल प्रवासी रविन्द्र ब्रह्मचारी, मुख्य वक्ता जिला मंत्री कृष्णकांत वशिष्ठ एवं अन्य मंचासीन अतिथियों ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ0 श्यामप्रसाद मुखर्जी, एवं भारत माता के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता कृष्णकांत वशिष्ठ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण भाव से समाज में कार्य करता है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा का शुभारम्भ होगा जोकि गांधी जयंती तक चलेगा इन पन्द्रह दिनों में रक्त दान शिविर जैसे अनेक समाज उपयोगी कार्यक्रमों का आयोजन पार्टी स्तर पर किया जाएगा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रविन्द्र ब्रह्मचारी ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आगामी 25 सितम्बर को इस पखवाड़ा के तहत ही मनाई जाएगी जिसमें प्रत्येक बूथ पर एक पेड़ मां के नाम लगाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्राणपण से जुटने का आह्वान किया।कार्यशाला का संचालन मण्डल महामंत्री राजकुमार कश्यप ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेवा पखवाड़ा अभियान के संयोजक अतुल सोलंकी, सह संयोजक जितेन्द्र मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मानंद सोलंकी, अभय प्रताप सोलंकी, रवि चोपड़ा, राजकुमार यादव, वीरेश लोनिया, किशोर चौहान,रामू सोलंकी, अनिल उपाध्याय, विपिन चौहान, स्वदेश यादव, दुष्यन्त चौहान, सत्यवीर कश्यप, मोहित गौर, सौदान कश्यप, हिम्मत सिंह राजपूत, सतेन्द्र राजपूत, संदीप कश्यप, हेमराज मौर्य, प्रेमराज मौर्य, योगेन्द्र बघेल,सहित अनेक कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *