ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

कासगंज।सोरों कोतवाली क्षेत्र के पास बृहस्पतिवार की रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के कछला पुख्ता निवासी राम खिलाड़ी (60) पुत्र प्रेमराज अपनी बहनों से मिलने कासगंज आए थे। रात को वह अपनी बहनों के यहां से मोपेड से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सोरों कोतवाली के आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी।
हादसे में घायल राम खिलाड़ी को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, बहनोई झम्मन सिंह ने बताया कि रात अधिक होने की वजह से उन्होंने राम खिलाड़ी को रुकने के लिए कहा था, लेकिन वे नहीं माने और घर जाने लगे। करीब आधे घंटे बाद हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मौत की खबर मिली। इस दुखद घटना के बाद बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
???? पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Author: Soron Live 24

