जनपद स्तरीय सहकारिता प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

सोरों जी (कासगंज)मंगलवार को विकास खंड सोरों के सभागार में खरीफ अभियान के तहत सहकारिता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महेंद्र सिंह सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में रविन्द्र सिंह राठौर निदेशक एलडीबी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सहकारिता के माध्यम से किसानों के उत्थान हेतु रणनीति बनाई गई। इस दौरान शिवम विश्नोई द्वारा नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। साथ ही उपस्थित अतिथियों से किसानों तक उनकी पहुंच का आवाहन किया। मुख्य अतिथि ने भी नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी को वरदान बताते हुए कहा कि ये पारंपरिक यूरिया का बेहतर विकल्प हैं जिससे कम लागत में अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण फसल का उत्पादन होता है। इस दौरान एमडीई सूरज सिंह द्वारा जैविक खेती की विधियां एवं लाभ को सचिवों के साथ साझा किए गए। इस अवसर पर शिवम विश्नोई जिला प्रबंधक इफको, जितेंद्र यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, भूपेंद्र सिंह संचालक यूपीसीबी, नरेंद्र सिंह अध्यक्ष केंद्रीय उपभोक्ता भंडार, प्रतेन्द्र पाल सिंह एडीसीओ सहकारिता, सतेंद्र सिंह एवं राघवेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

